Saturday, 11 June 2016

The parrot and the Mango..

एक पोता था! उसका रंग हरा परंतु चोंच लाल रंग की थी! उसे उड़ना पसंद था! एक दिन तोता ऊंचाई पर उड़ रहा था! वह उड़ते हुए एक जंगल से गुजरा! उसने नीचे देखा! उसे आम का एक पेड़ नजर आया! उसकी शाखाओं पर पीले आम लगे थे! उसके मुंह में पानी आ गया! तोते  को आम पसंद था! उसने आम पाने के बारे में सोचा! उसने अपने आप से कहा! मैं बड़ा और रसीला आम खाना चाहता हूं! मैं लंबे समय से उड़ता हुआ! थक गया हूं! इस प्रकार आम खाते हुए! मैं आराम भी कर सकता हूं!
वह नीचे पेड़ पर उतरा! जैसे ही वह पेड़ की शाखा पर बैठने लगा! उसने सुना कांव-कांव जाओ! यहां से यह मेरा पेड़ है ! तोता यह सोचकर आश्चर्यचकित था की वह कौन हो सकता है! उसने एक बड़ा काला कौवा देखा! काला कौवा बोलता रहा! कांव-कांव जाओ यहां से इस पेड़ पर मत बैठो! कोवे की आवाज बहुत तेज और कठोर थी! तोता कोवे को इतने गुस्से से देख कर डर गया! वह निराश हो वहां से उड़ गया!
जैसे ही तोता उड़ा वह एक बगीचे के ऊपर से गुजरा! उसने देखा एक पेड़ की शाखा में एक लाल गुब्बारा फसा हुआ था! उसके दिमाग में एक विचार आया! उसने गुब्बारे को डॉल से पकड़ लिया ऊंचा उठता हुआ आम के पेड़ की तरफ चला ! उसने देखा कोवा वहीं बैठा था! जहां वह उसे बैठा छोड़ गया था! जैसे ही कौवे ने तोते को देखा! वह फिर कांव-कांव करने लगा! तोता कुएं से ऊंची एक शाखा पर जा बैठा!
तोते ने गुब्बारे पर अपनी चोंच मारी! गुब्बारा तेज आवाज के साथ फट गया! कौआ बहुत डर गया! और वह पेड़ से उड़ गया! तोता अपनी योजना से बहुत खुश था! वह अपने आप में हंसा! उसने बहुत अच्छा समय रसीला आम खाने में व्यतीत किया! वह अपनी चतुर योजना स कौए को भगा कर बहुत प्रसन्न था!!!!THE END.

2 comments: